1500 रुपए की रसीद पर लिखा रहेगा प्रवेश का समय; चूकने वाले भक्त नहीं कर पाएंगे महाकाल के दर्शन

उज्जैन. इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर भीड़ प्रबंधन के अलावा टाइम मैनेजमेंट पर भी जाेर रहेगा। 1500 रुपए की रसीद पर प्रवेश का समय भी लिखा रहेगा। इसे चूकने वाले भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे और रसीद भी अवैध मानी जाएगी। सामान्य सहित सभी दर्शनार्थियाें काे सुलभ तरीके से दर्शन हाे सके इसके लिए मंदिर प्रशासन सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर लेगा। यह जानकारी बुधवार काे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में दी। समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर शशांक मिश्र की अध्यक्षता में प्रशासक के सभाकक्ष में आयाेजित बैठक में बताया महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व 13 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाएगा। पर्व के दाैरान बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आएंगे। इस पर कलेक्टर मिश्र ने दर्शन समय पर एवं सुलभ ढंग से व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के आगमन, निर्गम, शीघ्र दर्शन, वीआईपी, दिव्यांगजन एवं वृद्धजन तथा सामान्य प्रवेश व्यवस्था की रूपरेखा तय करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए बेरिकेडिंग करने के अलावा साफ-सफाई, छाया व्यवस्था, दिव्यांगाें के लिए व्हील चेयर, बिजली, प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस, अस्थाई फायर स्टेशन, जूता स्टैंड और मीडिया व्यवस्था के बारे में जरूरी कदम उठाने काे कहा।